Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ: बाबा केदार के दर्शनों के लिए भक्तों का उत्साह चरम पर,...

केदारनाथ: बाबा केदार के दर्शनों के लिए भक्तों का उत्साह चरम पर, सायंकालीन आरती के लिए खचाखच भरा मंदिर परिसर

बाबा केदार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह अपने चरम पर है। मंगलवार को प्रशासन ने सोनप्रयाग से धाम के लिए 25000 यात्रियों को रवाना किया, जिसमें 70 फीसदी लोग देर शाम तक धाम पहुंच गए हैं। धाम में दर्शनार्थियों का आंकड़ा भी एक लाख तक पहुंचने वाला है।
मंगलवार को धाम में दर्शन के लिए यात्रियों की करीब डेढ़ किमी लंबी लाइन लगी रही। बीकेटीसी के कर्मचारियों ने बताया बीते तीन दिन दर्शनार्थियों की संख्या प्रतिदिन 18 हजार के लगभग बनी रही, ऐसे में उम्मीद है कि बुधवार को छठवें दिन धाम में दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार हो जाएगा। बता दें कि वर्ष 2019 में केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद 11वें दिन दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख पहुंचा था। इधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि कई यात्री दर्शन के बाद भी धाम में रुक रहे हैं, जिससे भीड़ ज्यादा हो ही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में सात दिनों के भीतर 95 हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। तीन मई को अक्षय तृतीया पर गंगोत्री व यमुनोत्री धामों के कपाट खोले गए थे। सोमवार शाम तक दोनों धामों में 95620 तीर्थयात्री पहुंच चुके थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम में 49215 व यमुनोत्री धाम में 46405 तीर्थ यात्री पहुंच चुके हैं। यह आंकड़ा सोमवार तक का है। चारधाम यात्रा में इस बार दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का नया रिकॉर्ड बन सकता है। सात दिन के भीतर ही दो लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन किए हैं। चारधाम यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments