Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजानिए उत्‍तराखंड में आज मतदान के दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

जानिए उत्‍तराखंड में आज मतदान के दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तराखंड में आज विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान है। इस पर मौसम का भी पूरा साथ मिलने की उम्मीद है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। हालांकि, कुमाऊं के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में फरवरी में भी मौसम बार-बार रंग बदल रहा है। हालांकि, बीते तीन दिन से प्रदेश में मौसम शुष्क है और चटख धूप खिल रही है। जिससे कड़ाके की ठंड से भी कुछ राहत मिली है। इस बीच ताजा पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाने लगे हैं। फिलहाल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार कम हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, आज प्रदेश में ज्यादातर जगह मौसम सामान्य रहेगा। नैनीताल और पिथौरागढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में बेहद हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह के समय कोहरा दुश्वारियां बढ़ा सकता है। इसके बाद 17 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments