Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशिक्षकों का अभाव झेल रहा राउमावि छतीनाखाल

शिक्षकों का अभाव झेल रहा राउमावि छतीनाखाल

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छतीनाखाल में शिक्षकों के रिक्त पदों पर लंबे समय बाद भी नियुक्ति नहीं होने से अभिभावकों में आक्रोश है। ग्रामीणों के साथ मिलकर अभिभावक अब आंदोलन का मन बनाने लगे हैं। शनिवार को अभिभावकों ने विधायक मदन बिष्ट से मुलाकात की और विद्यालय की दशा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें ज्ञापन भी सौंपा गया। केईसी विश्राम गृह में ग्रामीणों और अभिभावकों ने विधायक मदन बिष्ट से मुलाकात की। कहा कि लंबे समय से विद्यालय में शिक्षक नहीं हैं, जिस कारण पठन पाठन प्रभावित हो रहा है।
कई वर्षों से गणित और अंग्रेजी के शिक्षक नहीं हैं। इसके अलावा अन्य विषयों के शिक्षकों की भी कमी है। शिक्षक नहीं होने के कारण बच्चों के भविष्य पर प्रश्न लग रहा है। कहा कि एक साल पहले भी ग्रामीणों ने आंदोलन किया था। उच्चाधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि शीघ्र ही शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी, लेकिन कोई शिक्षक आज तक विद्यालय नहीं पहुंचे। अभिभावकों ने शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान बालम जोशी, सतीश उपाध्याय, संतोष पपने, मनोज उपाध्याय, गीता उपाध्याय, प्रकाश राम, बबीता उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
कोट
राउमावि छतीनाखाल में शिक्षकों के अभाव का मामला संज्ञान में आया है। उच्चाधिकारियों को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। भाजपा सरकार के सरकारी शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। – मदन बिष्ट, विधायक द्वाराहाट क्षेत्र।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments