Thursday, November 5, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधकाशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की स्मैक समेत आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की स्मैक समेत आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर : उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर की काशीपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसमें पुलिस ने आरोपी को नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान नशा तस्कर से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ की बताई जा रही है। वहीं, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है। ताकि नशे के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा सके।

काशीपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए जिले के पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्र ने बताया कि सम्पूर्ण जनपद में अवैध नशे को समाप्त करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में बीते रोज काशीपुर पुलिस जब मुरादाबाद रोड स्थित मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाए हुए थी। इसी बीच एक स्कूटी पर सवार नशा माफिया मोहसिन को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी के कब्जे से लगभग 306 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी कई बार नशे की तस्करी में जेल जा चुका है। साथ ही आरोपी बरेली से नशे की खेप लाकर यहां काशीपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में बेचने का काम करता है। उन्होंने कहा कि काशीपुर पुलिस ने बेहतर काम कर एक बड़े नशा माफिया को पकड़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पुलिस इसी तरह से अवैध नशे के नेटवर्क को ध्वस्त कर जनपद को नशा मुक्त बनाने में सफल होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments