Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेर रात शिप्रा नदी में गिरी हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही कार,...

देर रात शिप्रा नदी में गिरी हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही कार, सुबह मिली जानकारी, युवक की मौके पर मौत

नैनीताल में भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रही एक कार जड़मिला के पास अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे शिप्रा नदी में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
सोमवार की सुबह आस पास के लोगों ने कार नदी गिरने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कार से बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि युवक के पास से डीएल मिला था। जिससे उसकी पहचान पहचान कमल कुमार वर्मा (47) पुत्र वीएल वर्मा निवासी खजांची मोहल्ला अल्मोड़ा की हादसे के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments