Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपिछले साल हनुमान जयंती पर हुआ था विवाद, इस बार नहीं दी...

पिछले साल हनुमान जयंती पर हुआ था विवाद, इस बार नहीं दी शिवरात्रि शोभायात्रा की अनुमति; पुलिस तैनात

हरिद्वार जिले के डाडा जलालपुर गांव में प्रशासन ने महाशिवरात्रि के दिन शोभा यात्रा की अनुमति नहीं दी। इस क्रम में गांव में धारा 144 लागू होने के बीच भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में जगह-जगह पुलिस की टीम गश्त कर रही है। डाडा जलालपुर गांव में महाशिवरात्रि के दिन ग्रामीणों ने शोभायात्रा निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। लेकिन पिछले साल अप्रैल माह में हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर दो समुदाय के बीच हुए बवाल और आगजनी को देखते हुए प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर शोभा यात्रा की अनुमति नहीं दी थी। इसे लेकर शुक्रवार को ग्रामीण शोभा यात्रा निकालने पर अड़े हुए थे।
धार्मिक स्वतंत्रता के हनन करने का भी आरोप
समझाने के बाद भी जब ग्रामीण नहीं माने तो प्रशासन ने गांव में धारा 144 लगा दी। प्रशासन के सख्त रवैये को देख कुछ ग्रामीणों ने अपने घर के बाहर गांव से पलायन करने और मकान बेचने के पोस्टर लगा दिए थे। साथ ही प्रशासन पर धार्मिक स्वतंत्रता के हनन करने का भी आरोप लगाये थे। शनिवार की सुबह से ही गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। गांव में जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है। इक्का-दुक्का लोग ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गांव में किसी भी जगह अधिक लोगों को एकत्रित होने की मनाही है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। गांव में शांति का माहौल है।
हनुमान जयंती पर दो समुदायों के बीच बवाल हो गया था
बता दें कि पिछले साल अप्रैल में यहां हनुमान जयंती पर दो समुदायों के बीच बवाल हो गया था। गांव में आगजनी तक हो गई थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी। जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शिवरात्रि पर शोभायात्रा निकालने की बात कहने लगे। प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ बैठक की और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments