Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डविधायक ने ली अधिकारियों की बैठक

विधायक ने ली अधिकारियों की बैठक

राजपुर रोड विधायक खजान दास ने रेसकोर्स स्थित कैंप कार्यालय में पीडब्ल्यूडी और जल संस्थान के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सड़क और बिजली से जुड़ी समस्याओं का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। कहा कि काम में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने जल संस्थान के अधिकारियों को बढ़ती भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी को गतिमान सड़कों के सुधारीकरण के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त सड़को के पुनर्निर्माण, सुधारीकरण के लिये आगणन तैयार कर शासन को भेजने को कहा, ताकि समय पर स्वीकृति प्रदान कराई जा सके। इस मौके पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments