Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डलेवड़ा नदी उफनाई, हल्द्वानी स्टेट हाईवे जलमग्न, लोग परेशान

लेवड़ा नदी उफनाई, हल्द्वानी स्टेट हाईवे जलमग्न, लोग परेशान

बाजपुर। पहाड़ पर भारी बारिश होने से लेवड़ा नदी सहित अन्य नदियां उफना गईं जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। ब्लॉक दफ्तर के सामने हल्द्वानी स्टेट हाईवे जलमग्न हो गया जिससे दोपहर तक यातायात प्रभावित रहा। इससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पानी भरने से कई दोपहिया वाहन फंस गए जिन्हें बमुश्किल निकाला गया। लेवड़ा नदी में आई बाढ़ से चनकपुर, नगदपुरी, चकरपुर, इंदिरा कॉलोनी, राजीवनगर, मलेरिया रोड क्षेत्र में जलभराव हो गया। कई घरों में पानी घुस गया। बृहस्पतिवार को बारिश से क्षेत्र में लेवड़ा नदी सहित अन्य नदियां उफना गईं। लेवड़ा नदी में बाढ़ आने से ब्लॉक दफ्तर के सामने हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर जलमग्न हो गया। मार्ग पर करीब ढाई से तीन फीट पानी होने के कारण यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान गुजरते समय कई बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए जिन्हें बमुश्किल निकाला गया।
गांव चकरपुर में लेवड़ा नदी और सहायक नहर में बाढ़ से आलापुर-चकरपुर मार्ग पर बने अंडरपास में पानी भर गया। चकरपुर नहर बस्ती में कई घरों में पानी घुस गया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष भगवंत सिंह मियान, सामाजिक कार्यकर्ता सूरज सागर, स्वामी विवेकानंद संघ के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि हल्द्वानी स्टेट हाईवे से मंत्री, उच्चाधिकारी गुजरते हैं लेकिन बाढ़ की समस्या का किसी ने समाधान नहीं किया। अब बाढ़ की समस्या के समाधान के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया कि बारिश से मलेरिया रोड सहित कई स्थानों में भारी जलभराव हुआ हैं। पटवारियों को सर्वेक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments