Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपेपर लीक के आरोपी 184 अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर भेजे नोटिस,...

पेपर लीक के आरोपी 184 अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर भेजे नोटिस, तीन भर्तियों का एग्जाम कैलेंडर जारी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सोमवार को मत्स्य निरीक्षक भर्ती का अटका हुआ रिजल्ट जारी कर दिया। आयोग ने पेपर लीक के आरोपी 184 अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया तो रद्द हुई तीन भर्तियों को दोबारा कराने के लिए एग्जाम कैलेंडर भी जारी कर दिया है।आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि एसटीएफ की ओर से अपनी जांच के दौरान स्नातक स्तरीय भर्ती, वन दरोगा भर्ती, सचिवालय रक्षक भर्ती और 2016 में हुई ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के कुल 184 आरोपी अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध कराई गई थी। आयोग ने इन सभी की सूची वेबसाइट पर जारी करते हुए आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस का जवाब आने के बाद आयोग उन्हें परीक्षाओं से डिबार करेगा।
मत्स्य निरीक्षक भर्ती का परिणाम जारी
आयोग ने मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने यह भर्ती परीक्षा 12 जून 2022 को आयोजित कराई थी। कुल 28 पदों के लिए 71 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि इसके सापेक्ष 35 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इन सभी के दस्तावेज का सत्यापन 26 अप्रैल को होगा। सत्यापन के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को सभी प्रमाण पत्रों, स्वप्रमाणित दो-दो प्रतियों के अलावा छह पासपोर्ट साइज तस्वीरों के साथ सुबह 9:30 बजे आयोग कार्यालय पहुंचना होगा। सत्यापन के दौरान किसी को भी मोबाइल फोन, कैमरा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
रद्द भर्तियों में पुराने अभ्यर्थियों को ही मौका
आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि जो तीन भर्तियां रद्द की गई थी, उन्हें दोबारा कराने को कैलेंडर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि यह भर्तियां पुराने पदों और पुराने अभ्यर्थियों के लिए ही होंगी। इनमें न तो नए अभ्यर्थी होंगे और न ही नए पद। बताया कि परीक्षा तिथि से सात दिन पहले आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। किसी को भी डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।
आज जारी होगा रैंकर्स भर्ती परिणाम
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि रैंकर्स भर्ती का परिणाम भी तैयार हो चुका है। उन्होंने बताया कि इसकी आंसर की जारी करते हुए आपत्तियां मांगी गई थीं। इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद रिजल्ट जारी किया गया है जो कि मंगलवार को वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
किस भर्ती के कितने अभ्यर्थियों की सूची हुई जारी
भर्ती का नाम- पेपर लीक के आरोपी अभ्यर्थी
स्नातक स्तरीय परीक्षा-2021 – 115
वन दरोगा परीक्षा-2021 – 20
सचिवालय रक्षक परीक्षा-2021- 14
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी-2016 – 35
कौन सी परीक्षा कब होगी
परीक्षा का नाम- परीक्षा तिथि
सचिवालय सुरक्षा रक्षक भर्ती – 21 मई 2023
वन दरोगा भर्ती – 11 जून 2023
स्नातक स्तरीय परीक्षा- 09 जुलाई 2023
इन भर्तियों के परिणाम का अभी इंतजार
वाहन चालक : 174 पद, 12 जून 2022 को परीक्षा। 14,075 उम्मीदवार।
कर्मशाला अनुदेशक : 157 पद, 12 जून 2022 को परीक्षा। 3972 अभ्यर्थी।
मुख्य आरक्षी, पुलिस दूरसंचार : 272 पद, 31 जुलाई 2022 को परीक्षा। 23506 उम्मीदवार।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments