Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनियुक्ति के लिए एलटी चयनित अभ्यर्थियों का सचिवालय कूच

नियुक्ति के लिए एलटी चयनित अभ्यर्थियों का सचिवालय कूच

देहरादून। सहायक अध्यापक (एलटी) शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को परेड ग्राउंड से सचिवालय तक रैली निकाली। वे शीघ्र नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। इन अभ्यर्थियों का कहना है कि दिसंबर 2021 में रिजल्ट आ चुका है। वे इसमें पास भी हो चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद नौकरी के लिए भटक रहे हैं। अभ्यर्थी अंकित डंगलवाल ने बताया कि पिछले नौ महीने से वे सीएम से लेकर शिक्षा मंत्री तक को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। शिक्षा निदेशालय पर भी कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। परीक्षा पास करके भी वे बेरोजगार हैं। ऐसे में उनमें रोष और निराशा पैदा हो रही है। उन्होंने मांग की कि तत्काल सरकार उनको नियुक्ति दे। कैंडल मार्च में संगीता भंडारी, विकास धारीवाल, मानसी भट्ट, मनिपाल सिंह सहित कई लोग थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments