Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डखनन मे कई गुना राजस्व वृद्धि मतलब चोरी पर अंकुश, आरोप कांग्रेस...

खनन मे कई गुना राजस्व वृद्धि मतलब चोरी पर अंकुश, आरोप कांग्रेस का अल्प ज्ञान: महेंद्र भट्ट 

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खनन को लेकर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि अल्प ज्ञानी विपक्ष को यह समझना चाहिए कि जब चोरी होती है तो इसका असर राजस्व पर पड़ता है और कम होता है, लेकिन उत्तराखंड मे राजस्व चार गुने से अधिक, अर्थात 300 करोड़ से बढ़कर 1 हजार करोड़ पार कर गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य की आलोचना के बजाय प्रसंसा होनी चाहिए। यह सब सीएम पुष्कर सिंह धामी की पारदर्शी नीति के क्रियान्वयन से संभव हो पाया है।

प्रदेश मुख्यालय मे प्रेस के सवालों का जवाब देते हुए भट्ट कहा कि यह वृद्धि सरकार के नीतिगत सुधार और बेहतर प्रबंधन का नतीजा है। कांग्रेस कार्यकाल में तो माफियाओं के साथ बैठकर खनन नीति बनाई जाती थी। उन्होंने कहा कि बेवजह मुद्दे को तूल दिया जा रहा है जो कि राज्य की अर्थिकी के लिए अहम बना हुआ है।

उन्होंने अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी स्पष्ट किया कि अतिशीघ्र केंद्रीय नेतृत्व अन्य राज्यों के साथ ही यहां की चुनाव तिथियों को घोषित करेगा। राज्य संगठन नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जरूरी अर्हता पूरी कर चुका है। जिसके तहत 70 फीसदी से अधिक मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं और 19 में 18 सांगठनिक जिलों को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। इस सबकी अधिकृत सूचना प्रदेश के लिए नियुक्त राष्ट्रीय पर्यवेक्षक द्वारा केंद्रीय नेतृत्व को दे दी गई है। अभी बहुत से राज्यों के अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया है, जिसमें यूपी, हिमाचल, हरियाणा, एमपी समेत कई राज्यों के नाम शामिल हैं। चूंकि संसद सत्र की व्यस्तता के कारण थोड़ा समय लगा, लेकिन इन दो दिन की छुट्टी में चुनाव तिथि पर अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि शीघ्र हमारा शीर्ष नेतृत्व अन्य राज्यों के साथ उत्तराखंड के लिए भी अध्यक्ष चुनाव की तिथि तय कर देगा। उसके बाद सभी संभावित नामों द्वारा नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।

उन्होंने रानीखेत जिला अध्यक्ष नाम की घोषणा के सवाल पर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव उपरांत वहां भी नाम तय कर दिया जायेगा। वहीं स्पष्ट किया कि पूर्व में संगठन पर्व के तहत जो भी नाम जिला अध्यक्ष के लिए वहां आए थे वे सभी उम्र अधिक होने के चलते अस्वीकार किए गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments