Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तराखण्डजिला अस्पताल उपचार को पहुंची महिला कोरोना संक्रमित

जिला अस्पताल उपचार को पहुंची महिला कोरोना संक्रमित

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में कोरोना की जांच की जा रही है। हर रोज यहां आठ से दस मरीजों की रैपिड एंटीजन टेस्ट से जांच होती है। शनिवार को भी कई मरीजों की जांच की गई। अल्मोड़ा नगर निवासी एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई। रैपिड टेस्ट में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद महिला को आरटीपीसीआर जांच के लिए बेस चिकित्सालय भेज दिया है। जिला अस्पताल की पीएमएस डॉ. कुसुम लता ने बताया कि महिला की जांच की गई। रैपिड टेस्ट में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। महिला की आरटीपीसीआर जांच करवाई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments