Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकार के नदी में गिरने से अल्मोड़ा के फार्मासिस्ट की मौत

कार के नदी में गिरने से अल्मोड़ा के फार्मासिस्ट की मौत

गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रही कार जड़मिला के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे शिप्रा नदी में जा गिरी। हादसे में फार्मासिस्ट की मौके पर मौत हो गई। खैरना चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सोमवार सुबह सात बजे जड़मिला के लोगों ने शिप्रा नदी में एक कार गिरने की सूचना खैरना चौकी पुलिस को दी।
पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और कार में मौजूद शव को निकाला। खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया मृतक की पहचान कमल कुमार वर्मा (47) पुत्र वीएल वर्मा निवासी खजांची मोहल्ला अल्मोड़ा के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस ने बताया कि रविवार रात दस बजे तक उनकी बात कमल से हुई थी। उसके बाद उनका कमल से संपर्क नहीं हुआ। कमल गणाईगंगोली में फार्मासिस्ट थे। कमल की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments