Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने आरोपी और उसकी पत्नी पर केस

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने आरोपी और उसकी पत्नी पर केस

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर मारपीट करने के आरोपी के खिलाफ गढ़ी कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर केस की जांच कर रही है। पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही उसके बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।
इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी युवती ने तहरीर दी। कहा कि चार महीने पहले वह अंकुल तोमर नाम के युवक के संपर्क में आई। आरोप है कि उसने शादी का झांसा दिया। इसके बाद लगातार उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो मांग में सिंदूर भरकर फोटो खिंच ली। आरोप है कि इसके बाद गर्भवती हो गई तो आरोपी ने गर्भपात करने का दबाव बनाते हुए मारपीट की। इस बीच पीड़िता को पता लगा कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसकी पत्नी का नाम शैला है। आरोप है कि शैला से संपर्क हुआ उसने पति का सपोर्ट किया और उसे देख लेने की धमकी दी। पीड़िता आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संपर्क भी बनाए। पुलिस ने आरोपी अंकुल और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments