Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

पिथौरागढ़। नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पिथौरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
24 दिसंबर को पांगला थाने में एक व्यक्ति ने उसकी बेटी के घर से कहीं चले जाने की सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा- 363 में केस दर्ज कर लिया। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर लड़की की बरामदगी के लिए थानाध्यक्ष पांगला अरुण राणा के नेतृत्व गठित टीम ने सर्विलांस, साइबर सेल की मदद से 20 फरवरी को मिशन स्कूल के पास पिथौरागढ़ से लक्ष्मण राम पार्की के साथ से नाबालिग को बरामद कर किया।
किशोरी ने बताया कि लिखोला (पांगला) निवासी लक्ष्मण राम पार्की उसे शादी का झांसा देकर घर से ले गया और उसका शारीरिक शोषण किया। नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366/376 भादवि और 5/6 पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। कोर्ट के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments