Sunday, February 22, 2026
Homeउत्तराखंडमन की बात: सीएम धामी ने जनप्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों...

मन की बात: सीएम धामी ने जनप्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ सुना पीएम मोदी का कार्यक्रम

देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जनप्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला प्रभावी माध्यम है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन का उल्लेख करते हुए तकनीक के बेहतर और जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अंगदान से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियों को साझा कर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने डिजिटल अरेस्ट जैसी नई साइबर धोखाधड़ी को लेकर भी नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते डिजिटल युग में इस तरह की सावधानियां बेहद जरूरी हैं।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एआई, स्वास्थ्य जागरूकता, अंगदान और डिजिटल सुरक्षा जैसे विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाकर ही एक सशक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments