Monday, November 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबसड़ा मोटर मार्ग पर मैक्स हुई हादसे का शिकार, दो लोगों की...

बसड़ा मोटर मार्ग पर मैक्स हुई हादसे का शिकार, दो लोगों की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती

कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के बसड़ा मोटर मार्ग पर मैक्स सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे की है। पांचों लोग बड़ाई गांव से क्रिकेट मैच जीतकर लौट रहे थे। बैरुखाल बैंड के पास सड़क पर गिरे पत्थर से बचने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर ऊपर से नीचे सड़क की और गिर गई। शाम होने के कारण घटना का पता देर रात चला। रात करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने 108 से घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मृतक:
सत्यप्रकाश(46) पुत्र हीरा लाल। निवासी ग्राम कंदरयी रिखणीखाल।
रमेश चंद्र (52) पुत्र रति राम। निवासी ग्राम आम डंडा पल्ला रिखणीखाल।
घायल:
राहुल(30) पुत्र लाल बहादुर, निवासी कंदरयी रिखणीखाल।
रोहित (24) पुत्र सतीश चंद्र, निवासी कंदरयी रिखणीखाल।
नितिन(25) पुत्र सतीश चंद्र, निवासी कंदरयी रिखणीखाल।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments