Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeविविधमहापौर सौरव थपलियाल ने दी बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं

महापौर सौरव थपलियाल ने दी बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं

देहरादून: देहरादून नगर निगम के मेयर सौरव थपलियाल ने आज से शुरू हो रही हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। यही नहीं मेयर ने अपने अनुभव के आधार पर आत्मविश्वाश के साथ परीक्षा देने के लिए सभी परीक्षार्थियों से अपील की है । उन्होंने सभी परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य व मंगलमय जीवन की कामना की है।

मेयर सौरव खुद सामान्य परिवार से निकलकर आज राजधानी के भविष्य के रखवाले बने हैं। यही शुभकामनाएं उन्होंने सभी परीक्षार्थियों के लिए प्रेषित की हैं। उनका मनना है कि, पहली परीक्षा ही आपके भविष्य को साबित नहीं करती। जीवन भर आपको परीक्षा की लाईन में खड़े रहना होगा। बोले, परीक्षा वह नहीं होती कि आपने एक कागज में प्रश्नों के उत्तर दिए, परीक्षा यह होती है कि आपमें संयम और विवेक कितना है। इसलिए आप संयम, विवेक और अपनी कड़ी मेहनत के साथ मैदान में उतरेंगे तो अवश्य आपको कामयाबी हाशिल होगी।

उन्होंने अपने सन्देश में लिखा कि

आज से प्रारम्भ हो रही उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को मेरी शुभकामनाएं।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने ज्ञान, मेहनत और आत्मविश्वास से शानदार प्रदर्शन करेंगे व आपकी कड़ी मेहनत और तैयारी से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होंगे।

मैं आप सभी परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य व मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments