Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्‍तर प्रदेशMeerut: लोकसभा में अरुण गोविल की मांग—मस्जिदों में अनिवार्य हों CCTV कैमरे,...

Meerut: लोकसभा में अरुण गोविल की मांग—मस्जिदों में अनिवार्य हों CCTV कैमरे, सुरक्षा को बताया जरूरी

Meerut News: लोकसभा में अरुण गोविल ने उठाया मुद्दा—देशभर की मस्जिदों में लगाए जाएं CCTV कैमरे

मेरठ। लोकसभा में गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा अहम मुद्दा उठाते हुए मेरठ के सांसद अरुण गोविल ने देशभर की मस्जिदों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जैसे मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कैमरे लगे होते हैं, वैसे ही मस्जिदों में भी सुरक्षा के मद्देनज़र यह व्यवस्था अनिवार्य की जानी चाहिए।

मुस्लिम देशों का हवाला देकर रखा तर्क

सांसद गोविल ने कहा कि सऊदी अरब के मक्का सहित कई मुस्लिम देशों में मस्जिदों और मदरसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं। वहां यह सुरक्षा का सामान्य और स्वीकृत हिस्सा है। ऐसे में भारत में इस व्यवस्था को अपनाने में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए।

“मस्जिदें भी सार्वजनिक स्थल, सुरक्षा व्यवस्था जरूरी”

उन्होंने बताया कि देश में मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे इसलिए लगते हैं क्योंकि यह सुरक्षा, पारदर्शिता और अपराध रोकथाम की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी हैं।
अरुण गोविल ने चिंता जताई कि मस्जिदों में अभी तक यह व्यवस्था लागू नहीं है, जबकि यहां भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इसलिए सुरक्षा मानकों का पालन यहां भी उतना ही आवश्यक है।

सरकार से देशव्यापी नीति बनाने का अनुरोध

लोकसभा में अपने वक्तव्य के दौरान सांसद गोविल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य किए जाने का प्रावधान शामिल करे। उन्होंने कहा कि चाहे वह किसी भी धर्म का स्थल हो, यदि वह सार्वजनिक है तो वहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी ही चाहिए।

अरुण गोविल के इस बयान के बाद धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा मानकों को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments