Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपरिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष बनीं सुषमा चौधरी

परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष बनीं सुषमा चौधरी

रामनगर (नैनीताल)। परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन रामनगर स्थित नगर निगम ऑडिटोरियम में हुआ। अधिवेशन में प्रांत के विभिन्न परिवहन कार्यालयों से कर्मचारी पहुंचे। इस दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी का प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी का चुना गया। प्रांतीय कार्यकारिणी में महामंत्री के रूप में विनोद चमोली, उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, कोषाध्यक्ष दौलतराम पांडे, संगठन मंत्री गढ़वाल संजय तिवारी एवं संगठन मंत्री कुमाऊं ग्रेट वालिया नामित हुए। इससे पहले कार्यक्रम के प्रथम चरण में वक्ताओं ने कर्मचारियों के हितों की बात रखी।
पुरानी पेंशन बहाली, शिथिलीकरण की व्यवस्था बहाल करने, कार्य करने की परिस्थितियों को बेहतर करने, निजीकरण का विरोध आदि विषयों पर कर्मचारियों ने चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि कार्मिकों की हितों की सुरक्षा के लिए संगठन हर हाल में प्रयास करेगा एवं कार्मिकों के हितों को प्रभावित करने वाले सभी नीतियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर मिनिस्टीरियल फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल, प्रदेश महामंत्री मुकेश बहुगुणा, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के उपाध्यक्ष आरएस ऐरी, मनोहरकांत मिश्रा, आरसी जोशी, नवेंदु मठपाल, चंदन बिष्ट, बृजमोहन, आनंद सिंह रावत सहित आदि परिवहन कर्मी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments