Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहारी हुई 23 विस सीटों का जिम्मा संभालेंगे मंत्री, सांसद और विधायक,...

हारी हुई 23 विस सीटों का जिम्मा संभालेंगे मंत्री, सांसद और विधायक, 28 को भाजपा की बैठक

विधानसभा चुनाव में भाजपा की हारी हुई 23 विधानसभा सीटों पर पार्टी की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए सरकार के मंत्रियों, सांसदों व विधायकों को जिम्मा सौंपा जाएगा। इसके लिए इन सभी दिग्गजों को जिलों, विधानसभा क्षेत्रों और मंडलों में प्रवास करना होगा। संगठन इन सभी प्रवास कार्यक्रम जल्द जारी करेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, 28 अक्तूबर को प्रदेश पदाधिकारियों की एक अहम बैठक होगी, जिसमें प्रवास कार्यक्रम बनाए जाएंगे। बता दें कि केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर भी हारी हुई लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्रियों को सौंपी गई है। इसी तर्ज पर प्रदेश भाजपा 2022 विधानसभा चुनाव में हारी हुई 23 विधानसभा सीटों पर सरकार के मंत्रियों को झोंकेगी।
हारे हुए बूथों की भी दी जाएगी जिम्मेदारी
विस चुनावों में हारे हुए बूथों की भी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी ने बूथ प्रबंधन को लेकर अलग-अलग रणनीति बनाई है। बूथों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। उन बूथों पर पार्टी ज्यादा ताकत झोंकेगी जिनमें वह तीसरे स्थान पर रही। उसके बाद उसकी प्राथमिकता वे बूथ होंगे जिनमें वह दूसरे स्थान पर थी।
जिलाध्यक्षों की घोषणा भी जल्द होगी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 19 सांगठनिक जिलों के अध्यक्षों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए गए हैं। जल्द उनके नामों की घोषणा हो जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments