Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमंत्री रेखा आर्य ने दिए संकेत, उत्तराखंड में 2024 में हो सकते...

मंत्री रेखा आर्य ने दिए संकेत, उत्तराखंड में 2024 में हो सकते हैं 38 वें राष्ट्रीय खेल

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। प्रदेश में राष्ट्रीय खेल 2024 में हो सकते हैं, जिसमें 38 खेल विधाओं को शामिल किया जाएगा। राष्ट्रीय खेलों के संबंध में सचिवालय में विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए खेल मंत्री आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय खेल अक्तूबर एवं नवम्बर 2024 में आयोजित किए जा सकते हैं। प्रतियोगिताओं का आयोजन दो मुख्य खेल हब जैसे देहरादून एवं हल्द्वानी के साथ ही पांच अन्य शहरों में भी किया जाएगा। इसमें लगभग 10 हजार खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। खेलों के आयोजन के लिए विभिन्न कार्यों जैसे अवस्थापना, मेडिकल, एन्टी डोपिंग, सुरक्षा, आवास, ट्रांसपोर्ट, एक्रीडिटेशन एवं वॉलेन्टियर से जुड़े माइक्रो प्लान तैयार कर लिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में अवस्थापना संबंधी निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिसे अगले साल जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में मंत्री ने विशेष प्रमुख सचिव एवं खेल निदेशक खेल को निर्देश दिया कि अवस्थापना सुविधाओं का खुद जायजा ले और एक विस्तृत रुपरेखा के साथ मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत करें। मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की आवासीय व्यवस्था के लिए गुजरात में आयोजित 36 वें राष्ट्रीय खेलों के अनुरूप होटल आदि का सर्वे कर खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था तय करें।
मुख्यमंत्री के साथ होगी बैठक
खेल मंत्री ने कहा कि खेलों के लिए भारतीय ओलम्पिक संघ से वार्ता कर ली जाए। मुख्यमंत्री के साथ इस संबंध में बैठक होनी है। इसके लिए बजट की मांगों के साथ ही विस्तृत प्रस्तुतीकरण तैयार कर लिया जाए। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार, अपर सचिव निदेशक खेल जितेन्द्र कुमार सोनकर, उपसचिव खेल धीरेन्द्र कुमार, संयुक्त निदेशक डॉ. धर्मेन्द्र भट्ट, एसके सार्की, अजय कुमार अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह एवं सहायक निदेशक नीरज गुप्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments