Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदून की कचहरी, सुद्धोवाला, कोरोनेशन हास्पिटल और गुच्चुपानी में जल्द ही खुलेंगे...

दून की कचहरी, सुद्धोवाला, कोरोनेशन हास्पिटल और गुच्चुपानी में जल्द ही खुलेंगे आधुनिक आउटलेट/कैफे

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि जनपद में स्वयं सहायता समूहों का आजीविका बढाने तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों को विपणन हेतु प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना पर कार्य चल रहा है। शुरूआती चरण में 04 स्थानों कचहरी परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी में जल्द ही आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, खोंले जाएंगी जिसके लिए तैयारी की जा रही है। इन आउटलेट के खुलने से जहां जनमानस को जहां पौष्टिक भोजन एवं आर्गेनिक उत्पाद मिलेंगे, वहीं महिला स्वंय सहायता समूहों को रोजगार के साथ ही उनके उत्पादों को विपणन की सुविधा हेतु उचित प्लेटफार्म मिलेगा।

कोरोनेशन चिकित्सालय में जहां आने वाले तीमारदारों को सुविधा मिलेंगी वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में एक आधुनिक आउटलेट बनने से लोगों को स्थानीय उत्पाद मिलेंगे तथा चिकत्सालय एवं कचहरी परिसर में आने वाले जनमानस को सहुलियत होगी। वहीं सुद्धोवाला में आउटलेट एवं कैन्टीन खुलने से पयर्टकों को सुविधा मिलेगी वहीं हमारे राज्य के उत्पादों को के विपणन में सुविधा के साथ ही उचित बाजार मिल पाएगा। डीएम सविन बसंल ने नैनीताल में जिलाधिकारी रहते आधुनिक किचन बनाए गए थे। गुच्चु पानी पर्यटन स्थल एक आउटलेट खोली जा रही है जो कि पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं, देश के विभिन्न राज्यों, से पर्यटक आते हैं उनको पहाड़ी व्यंजन तथा आर्गेनिनक पहाड़ी उत्पाद  मिलेंगे, जिससे राज्य के स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को बाजार मिलेगा तथा स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी मजबूत होगी।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के के आइडिया पर  एनआरएलएम से स्वयंसहायता समूहों की आजीविका बढाने के लिए निर्णय लिया गया है। बताया कि 04 स्थानों कचरही परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी मेें यह कार्य शुरू किया जा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments