Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअब तक 19 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण

अब तक 19 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण

चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। अब तक चारधाम के लिए करीब 19 लाख तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर दिया है। इस बार यात्रा वर्ष 2022 का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। बीते 22 अप्रैल को गंगोत्री, यमुनोत्री, 25 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खुल गए हैं। 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे। 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। अब तक चारधाम के लिए करीब 19 लाख तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर दिया है। वर्ष 2022 की बात करें तो करीब 46 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा की है।
कोविड में थोड़ी राहत मिलने के बाद वर्ष 2022 में यात्रा ने रफ्तार पकड़ी। धामों में दर्शनों के लिए तीर्थ यात्रियों की संख्या की बाध्यता होने के बाद भी यमुनोत्री, गंगोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुड साहिब में 46 लाख 27 हजार 292 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। इस बार शासन प्रशासन की ओर से यह बाध्यता समाप्त कर दी गई है। जिसके चलते चारधाम जाने वाले तीर्थ यात्री अपने मोबाइल से ऑनलाइन पंजीकरण कर चारधाम के लिए रवाना हो रहे हैं। यात्रा प्रशासन के एके श्रीवास्तव ने बताया कि चारधाम के लिए अभी तक 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कर दिया है। यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढोतरी हो रही है। ऐसी ही भीड़ रही तो इस बार यात्रा वर्ष 2022 का रिकॉर्ड तोड़ेगी।
वर्ष 2022 में इतने श्रद्धालु पहुंचे चारधाम
धाम – श्रद्धालुओं की संख्या
यमुनोत्री – 485688
गंगोत्री – 624516
केदारनाथ – 1563275
बदरीनाथ – 1763549
हेमकुंड साहिब – 190364

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments