Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड2025 तक प्रदेश में होंगी साढ़े तीन लाख से ज्यादा 'लखपति दीदी',...

2025 तक प्रदेश में होंगी साढ़े तीन लाख से ज्यादा ‘लखपति दीदी’, सीएम करेंगे इस योजना का जल्द शुभारंभ

नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की शृंखला में चार नंवबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लखपति दीदी योजना की शुरुआत करेंगे। शनिवार को ग्राम्य विकास विभाग के मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ग्राम्य विकास से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जोशी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2025 तक प्रदेश की समूहों से जुड़ी तीन लाख 67 हजार महिलाओं को लखपती बनाया जाए। इसके लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री लखपती दीदी योजना की शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब हमारा प्रदेश 25 साल का होगा, तब हमारी सवा लाख बहने इस योजना से जुड़ कर लखपती दीदी होंगी। बैठक के दौरासन प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास दिए जाएंगे। इसी प्रकार कौशल योजना के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से मातृशक्ति को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान जहां देश की सीमा पर डटे जवानों पर है, वहीं किसानों और मातृशक्ति की भी चिंता करते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर ग्राम्य विकास सचिव डॉ. बीबीआरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव नितिका खंडेलवाल, अपर सचिव आनंद स्वरूप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments