Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबागेश्वर के डंगोली में सर्वाधिक 47.50 मिमी बारिश

बागेश्वर के डंगोली में सर्वाधिक 47.50 मिमी बारिश

बागेश्वर। जिले में शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह थमा। डंगोली में सर्वाधिक 47.50 मिमी, गरुड़ में 33, बागेश्वर में 22, कपकोट में 12.50 और लीती में नौ मिमी बारिश हुई। यह आंकड़े शनिवार सुबह आठ बजे तक के हैं। बारिश के कारण गर्मी के मौसम में शीतकाल जैसी ठंड पड़ रही है। जिले का न्यूनतम तापमान शनिवार को नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था। लगातार हो रही बारिश का जनजीवन पर असर पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण इस बार लोगों को गर्मी के मौसम का एहसास नहीं हुआ है। गर्मी में भी लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। शनिवार सुबह भी आसमान बादलों से घिरा था। दोपहर 12 बजे बाद बादलों की अठखेली के बीच हल्की धूप निकली। शाम तक बारिश की संभावना बनी रही।
मंडलसेरा सड़क पर हुआ जलभराव
बागेश्वर। बारिश के कारण जिला मुख्यालय के भागीरथी-मंडलसेरा बाईपास में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इस सड़क पर शनिवार को भी कई स्थानों पर पानी भरा था। इससे वाहन संचालन में दिक्कत आई। मंडलसेरा बाईपास के कई स्थानों पर गड्ढे पड़े हैं। थोड़ी सी बारिश होने पर सड़क पर पानी जमा हो रहा है। निकास नालियों की स्थिति भी बेहद खराब है। लोनिवि के जिम्मेदार अभियंता बाईपास को नहीं सुधार सके हैं।
शीतल पेय, आइसक्रीम विक्रेताओं का धंधा हुआ मंदा
बागेश्वर। गर्मी के सीजन में बारिश की मार से शीतल पेय, आइसक्रीम विक्रेताओं का धंधा मंदा हो गया है। जिला मुख्यालय के साथ ही अन्य घाटी वाले इलाकों में भीषण गर्मी पड़ती है। लगातार हो रही बारिश के कारण इस बार की गर्मी का सीजन शीतकाल जैसा अनुभव करा रहा है। गर्मी के सीजन को देखते हुए शीतल पेय, आइसक्रीम के थोक विक्रेताओं के साथ ही फुटकर विक्रेताओं के पास शीतल पेय, आइसक्रीम का अच्छा-खासा स्टॉक है लेकिन मौसम की तब्दीली ने फिलहाल उनके अरमानों पर पानी फेर रखा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments