Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएयर एंबुलेंस सेवा के लिए एम्स और पिनाकल कंपनी में हुआ एमओयू,...

एयर एंबुलेंस सेवा के लिए एम्स और पिनाकल कंपनी में हुआ एमओयू, मई में शुरू होगा संचालन

एयर एंबुलेंस सेवा शुरू करने के लिए एम्स ऋषिकेश और पिनाकल कंपनी के बीच एमओयू किया गया है। आपातकालीन और ट्रामा सेवाओं के लिए मई में एम्स से एयर एंबुलेंस सेवा संचालित होगी। पवन हंस की ओर से मेरठ में एयर एंबुलेंस को तैयार किया जा रहा है। हेलीकॉप्ट मिलते ही एम्स प्रशासन सेवा शुरू करने के लिए पूरी तैयारियां कर ली है। आपातकालीन व ट्रामा सेवा के लिए गंभीर मरीजों को तत्काल एम्स पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से पहली बार एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी।
बृहस्पतिवार को एम्स ऋषिकेश और पिनाकल कंपनी के बीच एयर एंबुलेंस संचालित करने के लिए एमओयू किया है। इसके बाद पिनाकल कंपनी की ओर से उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर से भी एमओयू पर हस्ताक्षर कराए गए। एम्स ऋषिकेश की निदेशक डॉ. मीनू सिंह ने बताया कि एयर एंबुलेंस के लिए पिनाकल कंपनी की ओर से सेवा दी जाएगी जबकि पवन हंस एयर एंबुलेंस के लिए हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराएगा। इसके लिए पवन हंस ने हेलीकॉप्ट खरीदा है। इसे मेरठ में एयर एंबुलेंस के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। हेलीकॉप्टर उपलब्ध होते ही सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए एम्स प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। मई महीने में एयर एंबुलेंस का संचालन शुरू हो जाएगा।
एक महीने में 50 ट्रिप निर्धारित
एयर एंबुलेंस सेवा के लिए एक महीने में 50 ट्रिप निर्धारित किए गए हैं। आपात और ट्रामा सेवा के लिए किसी मरीज को तत्काल एयर एंबुलेंस की जरूरत है। यह एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों की टीम तय करेगी। टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीज की स्थिति को देखा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments