Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमिड डे मील में सप्ताह में एक दिन मिले पहाड़ी व्यंजन

मिड डे मील में सप्ताह में एक दिन मिले पहाड़ी व्यंजन

देहरादून। सरकारी स्कूलों में मिड डे मील (मध्याह्न भोजन) में सप्ताह में एक दिन पहाड़ी व्यंजन देने की मांग को लेकर युवा कारोबारी प्रीति मैंदोलिया ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। प्यारी पहाड़न रेस्तरां की संचालिका प्रीति ने मुख्यमंत्री से पलायन के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि पहाड़ों में पहाड़ी फसलों की उपज में कमी आई है। मांग उठाई कि सरकारी विद्यालयों में मिड डे मील में एक दिन उत्तराखंड के पहाड़ी व्यंजन बच्चों को दिए जाएं। इसके फायदे बच्चों को बताए जाएं। पहाड़ी उत्पाद स्थानीय लोगों से खरीदे जाएं। इससे पहाड़ी की खेती को बढ़ावा मिलेगा। बच्चों को पोष्टिक भोजन भी मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments