Tuesday, October 20, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डतिरंगा फहराने के लिए हिमाचल, उत्तराखंड की चोटियों के लिए पर्वतारोही रवाना

तिरंगा फहराने के लिए हिमाचल, उत्तराखंड की चोटियों के लिए पर्वतारोही रवाना

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर सीबीटीएस के सदस्य लेह लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड की चोटियों के साथ ही उच्च हिमालय के दर्रों पर तिरंगा फहराएंगे। इसके लिए सदस्य रवाना हो गए हैं। क्लांबिंग बियोन द समिट (सीबीटीएस) के संस्थापक और पर्वतारोही एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल ने बताया कि टीम के सदस्य प्रथम फेस में अगस्त में लद्दाख के कांग यात्से (7077 मीटर), माउंट नून (7055 मीटर), अनाम चोटी और हिमाचल प्रदेश में 5984 मीटर पर स्थित अनाम चोटियों पर चढ़ेंगे। उत्तराखंड के आदि कैलाश रेंज के पास भी तिरंगा फहराएंगे। लेह लद्दाख, हिमाचल के लिए टीम के सदस्य रवाना हो चुके हैं। टीम के सदस्यों में एवरेस्ट एवं कंचनजंघा फतेह कर चुके योगेश गर्ब्याल, राहुल जरंगाल, तोमर, कला बराल, यादनिकी भिलेरे, जुड़वा पर्वतारोही तपन, तरुण और अन्य सदस्य शामिल होंगे। अभियान का समापन 15 अगस्त को किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments