Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएमएससी की कक्षाएं शुरू लेकिन प्राध्यापक न होने से आक्रोश

एमएससी की कक्षाएं शुरू लेकिन प्राध्यापक न होने से आक्रोश

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमएससी की कक्षाएं शुरू हो गई हैं लेकिन अभी तक प्राध्यापकों की नियुक्ति न होने से एमएससी कक्षाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे एमएससी में प्रवेश ले चुके छात्र छात्राओं में रोष है। कई वर्षों की मांग के बाद 22-23 में यहां एमएससी भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान व गणित की कक्षाएं संचालित करने की स्वीकृति मिली थी लेकिन अभी तक उक्त विषयों के किसी भी प्राध्यापक की नियुक्ति नहीं की गई है। महाविद्यालय में इसी साल एमएससी प्रारंभ हुई यहां भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और गणित पांचों विषयों की स्वीकृति मिलने के बाद उक्त सभी विषयों में निर्धारित सीटें फुल होने लगी हैं।
यहां भौतिक, रसायन, जंतु व वनस्पति विज्ञान के लिए 15-15 सीटें तथा गणित के लिए 20 सीटें तय की गई हैं। छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य प्रोफेसर एके जोशी के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन देते हुए प्राध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मनोज कुमार, दीपांशु लोहनी, संदीप आर्य ,सौरभ पाठक, मीनू अधिकारी, दीपिका खत्री, आकांक्षा राज, मोहित आर्य आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments