Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएमएससी अकार्बनिक रसायन व एमए संस्कृत में टॉपर को मिलेगा स्वर्ण पदक

एमएससी अकार्बनिक रसायन व एमए संस्कृत में टॉपर को मिलेगा स्वर्ण पदक

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के एमएससी अकार्बनिक रसायन व एमए संस्कृत में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसी सत्र से यह पदक दिए जाएंगे। नैनीताल निवासी स्व. भगवती चिंतामणि तिवारी के पुत्र-पुत्रियों दीपा पाठक-कमला पाठक, प्रो. ललित तिवारी-प्रो. गीता तिवारी व राजीव तिवारी की ओर से भगवती चिंतामणि तिवारी के नाम से एमएससी अकार्बनिक रसायन में स्वर्ण पदक देने के लिए विवि नियमानुसार आवश्यक 75 हजार की धनराशि का चेक और प्रार्थना-पत्र कुलसचिव दिनेश चंद्रा को सौंप दिया है। विवि के पूर्व छात्र तथा संस्कृत के स्वर्ण पदक विजेता स्व. पुष्कर चंद्र पाठक की पत्नी हल्द्वानी निवासी दीपा पाठक ने पति की स्मृति में एमए संस्कृत में सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी को स्वर्ण पदक देने के लिए 75 हजार की धनराशि का चेक व प्रार्थना पत्र कुलसचिव चंद्रा को सौंपा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments