Wednesday, October 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहाईकोर्ट के नोटिस पर हरकत में आया नगर निगम

हाईकोर्ट के नोटिस पर हरकत में आया नगर निगम

हल्द्वानी। हाईकोर्ट के कारण बताओ नोटिस के बाद नगर निगम के अधिकारी हरकत में दिखाई दिए। नगर निगम ने मंडी बाइपास रोड पर दो जेसीबी लगाकर सफाई शुरू कर दी है। साथ ही यहां छह सदस्यीय सफाई कर्मियों का दल भी तैनात कर दिया है। एक जेसीबी और एक वाहन प्रतिदिन इन दो सड़कों को साफ करेंगे।
हाईकोर्ट ने मंडी बाइपास और एफटीआई रोड पर फैले कूड़े को लेकर नगर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने और 28 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा है। आदेश के बाद नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को इन दो सड़कों की सफाई के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम की दो जेसीबी, चार वाहन के साथ इस सड़क की सफाई करवाने पहुंचे। इसके बाद दो जेसीबी से इस सड़क से 18 गाड़ी कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में डलवाया गया। पहले दिन सड़क का एक ही हिस्सा साफ हो सका। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल ने बताया कि दो सड़कों को पूरी तरह साफ करने में एक सप्ताह लगेगा। इस सड़क की अब प्रतिदिन सफाई होगी। यहां डस्टबिन भी रखे जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments