Sunday, November 1, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमंगलपड़ाव में युवक का शव मिला हत्या की आशंका

मंगलपड़ाव में युवक का शव मिला हत्या की आशंका

हल्द्वानी। मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के पास शनिवार रात एक मजदूर की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। मजदूर की बहन ने बताया कि उसके भाई को रात में एक अज्ञात युवक ने पुलिस चौकी के पास जान से मारने की धमकी दी थी। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आंबेडकर नगर गांधीनगर निवासी पुताई का काम करने वाला दीपक सागर (18) पुत्र स्व. राजेंद्र सागर शनिवार रात घूमने के लिए निकला था। उसके साथ उसकी बहन सुषमा भी थी। बहन का कहना है कि मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के पास एक युवक ने दीपक को उसके सामने ही जान से मारने की धमकी दी थी। इसी कारण वह अपने भाई को लेकर दूसरे ओर चली गई। कुछ देर बाद वह भाई को छोड़कर घर चली आई। शक होने पर उसने भाई को रात 11:30 बजे कॉल किया तो वह पाल कांप्लेक्स के पास खड़ा था। सुबह पुलिस ने सूचना दी कि उसके भाई की मौत हो गई है। परिवार के लोगों ने मोर्चरी में जाकर देखा तो भाई को ईंट पत्थर से मारा गया था। इस मामले में मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि दीपक घायल अवस्था में चौकी से कुछ दूरी पर पड़ा था। पुलिस उसे लेकर बेस अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहन के आरोप के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। आशंका है कि नशे के चक्कर में वारदात हुई है। बताया कि दीपक की बहन की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस टीम को आरोपी के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
मंगलपड़ाव पुलिस चौकी की नाक के नीचे एक युवक की ईंट पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई लेकिन पुलिस को पता नहीं चल सका है कि घटना कैसे हुई। दूसरे दिन सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि उसकी हत्या हुई है। पहले पुलिस घटना को दुर्घटना मान रही थी। आधी रात के समय चौकी के पास कोई भीड़भाड़ नहीं रहती है। लोगों का मानना है कि हमले के समय चीख पुकार हुई होगी। फिर भी निगरानी और गश्त में लगी पुलिस टीमों को भनक तक नहीं मिल सकी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments