Monday, October 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल पंत पार्क में फड़ लगाने को लेकर महिलाओं में हाथापाई

नैनीताल पंत पार्क में फड़ लगाने को लेकर महिलाओं में हाथापाई

नैनीताल। शहर के मल्लीताल क्षेत्र स्थित पंत पार्क में फड़ लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दो महिलाओं ने एक-दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। इसके चलते स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों का भी जमावड़ा लग गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
पंत पार्क क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण एवं अस्थाई फड़ खोखे लगाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। हालांकि पालिका की ओर से जारी की गई सूची के आधार पर कोर्ट ने स्थानीय लोगों को तय जगह पर फिलहाल फड़ लगाने की अनुमति दी है। लेकिन यहां बाहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अतिक्रमण ही नहीं बल्कि अराजकता का भी अड्डा बना दिया है। शनिवार को फड़ लगाने की जगह को लेकर दो महिलाओं में विवाद हो गया। इस बीच यहां अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। जिससे क्षेत्र में हंगामे की स्थिति बन गई। इस बीच पुलिस के पहुंचने के बावजूद भी विवाद थमा नहीं। जिसके बाद पुलिस ने शांति भंग करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments