Wednesday, October 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल छावनी परिषद के चुनाव में 1500 मतदाता डालेंगे वोट

नैनीताल छावनी परिषद के चुनाव में 1500 मतदाता डालेंगे वोट

नैनीताल। नगर में नगर पालिका क्षेत्र के साथ कुछ छावनी क्षेत्र भी है। नगर पालिका में 15 और छावनी परिषद में दो वार्ड हैं। मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के बाद छावनी क्षेत्र में आगामी 30 अप्रैल को चुनाव होने हैं जिसकी कवायद शुरू हो गई है। छावनी कार्यालय सूत्रों के मुताबिक नगर में तल्लीताल डांठ के बाद से लेकर कैलाखान उससे आगे भवाली मार्ग की ओर और तल्लीताल रिक्शा स्टेेंड से ऊपर की ओर प्राणी उद्यान मार्ग से नीचे का क्षेत्र छावनी परिषद से जुड़ा है। इन इलाकों में छावनी परिषद के नियम लागू होते हैं और विकास के लिए छावनी बोर्ड का गठन किया जाता है। इसे सिविल क्षेत्र और आउट साइड सिविल क्षेत्र के रूप में पहचाना जाता है। परिषद में करीब 1200 मतदाता हैं, इनमें से सिविल क्षेत्र में 500 और आउट साइड सिविल में 700 मतदाता हैं। लगभग ढाई सौ सैन्य परिवारों से जुड़े मतदाता हैं। सदस्यों का चुनाव कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। इस बार सभासदों को दो से तीन बार सेवा विस्तार मिल चुका है। इस बार के छह माह का कार्यकाल भी 10 फरवरी को समाप्त हो गया है। हाल ही में इसे बढ़ाया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments