Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने ली शपथ, सीएम धामी भी...

केदारनाथ से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने ली शपथ, सीएम धामी भी रहे मौजूद

केदारनाथ: नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने आज शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित बीजेपी के कई नेता भी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने ली शपथ केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद इस सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुआ। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की आशा नौटियाल ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को पांच हजार से ज्यादा वोटों से हराया। आज नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने 23, 814 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी

बता दें कि केदारनाथ उपचुनाव में आशा नौटियाल 23, 814 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 18,192 वोट मिले। इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह चौहान को 9,311 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी उक्रांद प्रत्याशी आशुतोष भंडारी को 1,314 वोट, पीपीआई (डी) प्रत्याशी प्रदीप रोशन को 483 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी आरपी सिंह को 493 वोट मिले।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments