Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकाम की खबर : आरटीओ में कल प्रभावित रहेगा कामकाज, ये है...

काम की खबर : आरटीओ में कल प्रभावित रहेगा कामकाज, ये है वजह

देहरादून। आरटीओ में मंगलवार को कामकाज प्रभावित रहेगा। आरटीओ के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी समन्वय मंच के सचिवालय कूच में शामिल होंगे। काम प्रभावित रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी समन्वय मंच गोल्डन कार्ड, एसीपी समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। 20 सितंबर को मंच परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच करेगा। कूच में उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ भी प्रतिभाग करेगा। प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी ने सभी कर्मचारियों से कूच में शामिल होने की अपील की है। संघ के देहरादून शाखा जिलाध्यक्ष बृजमोहन रावत ने बताया कि आरटीओ में करीब 30 मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी हैं, सभी कूच में शामिल होंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, कर्मचारियों के कूच में शामिल होने से आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, परमिट, रजिस्ट्रेशन शाखा में काम प्रभावित हो सकते हैं। सभी पटलों की जिम्मेदारी मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के जिम्मे हैं। कर्मचारियों के कूच में शामिल होने से काम नहीं हो पाएंगे। ऐसे में लोगों बैरंग वापस लौटना पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments