Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनिर्जला गैड़ा अध्यक्ष और गणेश भट्ट सचिव चुने

निर्जला गैड़ा अध्यक्ष और गणेश भट्ट सचिव चुने

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। लालबहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में प्राचार्य के निर्देशन में विभागीय परिषद का गठन किया गया। राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. गीता तिवारी ने बताया कि बीए के तीनों सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने अपने विभागीय प्रतिनिधियों का चुनाव किया। इसमें अध्यक्ष बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा निर्जला गैड़ा, उपाध्यक्ष बीए तृतीय सेमेस्टर की शालिनी सनवाल, सचिव बीए तृतीय सेमेस्टर के गणेश भट्ट, कोषाध्यक्ष बीए प्रथम सेमेस्टर की प्रतिभा दानू चुने गए।
राजनीति विज्ञान विभाग के साक्षी राज, रेखा जोशी, उर्मिला कोरंगा, मंजू जोशी, आदित्य चंद्र, पूजा दफौटी, कनक सुयाल, राज चौहान, क्षितिज जोशी, निहाल सामंत, रितु बोहरा और भावना जोशी वॉलिंटियर बनाए गए। प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. बीना मथेला ने चयनित विभागीय प्रतिनिधियों एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बीएड विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. ललित मोहन पांडे, डॉ. हेम चंद्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीता तिवारी पाण्डे ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments