Friday, November 6, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डछुट्टी नहीं मिली तो सिपाही ने एसएसपी के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए,मामला...

छुट्टी नहीं मिली तो सिपाही ने एसएसपी के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए,मामला खुला ताे हुआ सस्पेंड

पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने छुट्टी के प्रार्थना पत्र पर एसएसपी के ही फर्जी हस्ताक्षर कर दिये। प्राथमिक जांच में पुष्टि के बाद एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। मूलत: पिथौरागढ़ निवासी सिपाही राकेश कुमार करीब 10 साल से रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात है।बीती 29 मई को राकेश ने घर में आवश्यक कार्य के लिये एसएसपी के नाम 14 दिन के अवकाश का प्रार्थना पत्र लिखा, लेकिन इस पर अवकाश स्वीकृति के लिए खुद ही एसएसपी के हस्ताक्षर कर दिये। इसके बाद जवान ने यह प्रार्थना पत्र पुलिस लाइन के जीडी मुंशी को सौंप दिया।
जीडी मुंशी को एसएसपी के हस्ताक्षर संदिग्ध लगे, तो उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक वेदप्रकाश भट्ट को यह प्रार्थना पत्र दिखाया। प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ कि एसएसपी के हस्ताक्षर फर्जी हैं। रिपोर्ट एसएसपी को भेजी गयी। शुक्रवार को एसएसपी ने सिपाही राकेश को निलंबित कर दिया है। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राकेश के छुट्टी के प्रार्थनापत्र में फर्जी हस्ताक्षर का मामला जांच में सामने आया था। इसके बाद प्रतिसार निरीक्षक और विभागीय जांच में पुष्टि पर सिपाही को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच राजपत्रित अधिकारी को सौंपी गयी है। – मंजूनाथ टीसी,एसएसपी, यूएसनगर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments