Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डव्हाट्सऐप पर लिखा मेरे लिए कोई ना रोए फिर चला गया रेलवे...

व्हाट्सऐप पर लिखा मेरे लिए कोई ना रोए फिर चला गया रेलवे ट्रैक पर; मौत

वसंत विहार के एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले मोहित नगर निवासी विनय शर्मा ने अपने परिजनों के लिए व्हाट्सऐप पर सुसाइड नोट लिखा। उसके बाद 53 वर्षीय अधेड़ ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पत्नी से हो चुका था तलाक
जीआरपी थाने के इंस्पेक्टर टीएस राणा के अनुसार, प्लेटफार्म-तीन के पास मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रैक पर मृतक की गर्दन धड़ से अलग पड़ी थी। शिनाख्त विनय शर्मा (53) निवासी सूर्य अपार्टमेंट मोहितनगर वसंत विहार के रूप में हुई। पता चला कि विनय सोमवार शाम से घर से लापता थे। उन्होंने ट्रेन के नीचे आने से 15 मिनट पहले व्हाट्सऐप पर सुसाइड नोट लिखकर परिजनों को भेज दिया था। वर्ष 2013 में पत्नी से विनय का तलाक हो चुका था। इसके बाद पत्नी दो बेटियों संग अलग रह रही है। कोरोनाकाल में विनय की नौकरी भी चली गई थी। वह वसंत विहार में बड़े भाई के रेस्टोरेंट से जुड़े हुए थे।
मेरे लिए कोई न रोए…
व्हाट्सऐप पर अंग्रेजी में सुसाइड नोट लिखते हुए विनय ने कहा-मैं क्षमा चाहता हूं, मैं अपने जीवन से त्रस्त आ चुका हूं। मेरा किसी से कोई विवाद नहीं है। अपनी मौत के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। इसके बाद तलाक ले चुकी पत्नी अनुष्का, बेटी अदिति और पावी को संबोधित किया कि मैंने हमेशा तुमसे बहुत प्यार किया। तुम्हारे लिए कुछ भी करने में लाचार हूं। मेरा दिल से आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। उम्मीद है आप मुझे भुला देंगे। मेरे लिए कोई न रोए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments