Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकिच्छा में 27 दुकानदारों के नाम अतिक्रमण हटाने का नोटिस

किच्छा में 27 दुकानदारों के नाम अतिक्रमण हटाने का नोटिस

किच्छा। हल्द्वानी रोड क्षेत्र के 27 दुकानदारों को लोनिवि ने नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से फड़ खोखे वालों की चिंता बढ़ गई है। इसके विरोध में दुकानदारों ने विरोध जताकर एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा से राहत मांगी। लोनिवि के कर्मचारी दीवान सिंह मंगलवार को हल्द्वानी रोड पर रेलवे स्टेशन के आसपास खोखा मार्केट पहुंचे और उन्होंने 27 दुकानदारों काे विभाग का नोटिस दिया। बताया कि मो. आसिम, शहनवाज, लियाकत अली, अशरत अली, हरीश ठाकुर, मो. जान, फरीद, नबी अहमद समेत कई दुकानदारों के नाम यह नोटिस जारी हुए हैं लेकिन मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण अधिकतर दुकानें बंद थीं। इस कारण नोटिस तामील नहीं हो सके। लोनिवि की कार्रवाई से दुकानदारों की चिंता बढ़ गई। किच्छा के रेलवे स्टेशन का चयन अमृत योजना के लिए किया गया है। इसके तहत रेलवे परिसर में कई सुधार कार्य होने हैं। कुछ दिन पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर स्टेशन के मुख्य द्वार को आगे तक बढ़ाने की बात कही थी। कयास लगाये जा रहे हैं कि रेलवे विभाग ने ही सार्वजनिक निर्माण विभाग को इस अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments