Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकार्यालय में खामियां मिलने पर बीडीओ को नोटिस

कार्यालय में खामियां मिलने पर बीडीओ को नोटिस

रुद्रपुर। ब्लॉक कार्यालय में निरीक्षण के दौरान गंदगी समेत अन्य अव्यवस्था मिलने पर सीडीओ आशीष भटगाईं ने बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। सीडीओ ने कहा कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को सीडीओ आशीष भटगाई ने डीडीओ महेश कुमार के साथ रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में गंदगी मिलने व बायोमैट्रिक व्यवस्था सही नहीं मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई। बीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। सीडीओ ने निर्माणाधीन ब्लॉक कार्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने निर्देश दिया कि कार्यालय भवन का निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाए। सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कार्यालय में अव्यवस्थाएं मिलीं थीं। इस पर बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments