Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकर्णप्रयाग में अब फूड प्वाइजनिंग,सामूहिक भोज के बाद 150 ग्रामीण बीमार

कर्णप्रयाग में अब फूड प्वाइजनिंग,सामूहिक भोज के बाद 150 ग्रामीण बीमार

विकासखंड के किमोली और पारतोली गांव में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। फूड प्वाइजनिंग से करीब 150 से अधिक लोग बीमार बताए जा रहे हैं। शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बीमार लोगों का उपचार शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि गांव में सामूहिक भोज के बाद लोग बीमार हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक हालात नियंत्रण में हैं। उपजिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. राजीव शर्मा के अनुसार किमोली गांव में एक सामूहिक भोज के बाद लोगों के बीमार होने की सूचना मिली। सूचना पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर उपचार शुरू कराया गया। पूर्व प्रधान खिलदेव सिंह रावत का कहना है कि तीन दिन पूर्व गांव में एक सामूहिक भोज था।जिसके बाद किमोली और पारतोली गांव सहित भोज में शामिल अन्य बाहरी लोगों में उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत शुरू हुई। बीमार लोगों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। रावत ने बताया कि करीब 150 लोगों में फूड प्वाइजनिंग की शिकायत मिली है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम बीमार लोगों के उपचार में जुटी रही। डा. राजीव शर्मा ने बताया कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments