Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडेंगू मरीजों की संख्या बढ़ी, स्वास्थ्य महकमा में हलचल हुई

डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ी, स्वास्थ्य महकमा में हलचल हुई

लालकुआं (नैनीताल)। लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने मलेरिया एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने नगर के विभिन्न वार्डों में डेंगू एवं अन्य बीमारियों को लेकर लोगों से बात की और मरीजों का हाल जाना। साथ ही आंबेडकर पार्क में स्वास्थ्य विभाग की ओर शिविर लगाया गया जिसमें लोगों की जांच की गई। लालकुआं क्षेत्र के डेंगू से पीड़ित कई मरीज हल्द्वानी के बेस अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। डेंगू का प्रकोप बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। लालकुआ में डेंगू के चार नए मामले आने के बाद अब पूरे जिले में मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अब सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। साथ ही अधिक स्वास्थ्य खराब होने पर रोगियों को उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा रहा है।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया बुखार के प्रति जागरूक कर रही है। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी का कहना है कि निरीक्षण कर क्षेत्रवासियों से कहा गया है कि वह अपने आसपास गंदगी और पानी को जमा ना होने दें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर लोगों की जांच कराई जा रही है। शुक्रवार से प्रभावित मालिन बस्तियों में भी स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इधर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुराधा सिंह का कहना है कि कुछ दिन पहले दो मामले आए थे उसके बाद दो और नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद मलेरिया विभाग की ओर से नगर क्षेत्र में फॉगिंग कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments