Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधओएमआर शीट में छेड़छाड़ करने  कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ अभ्यर्थियों को...

ओएमआर शीट में छेड़छाड़ करने  कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ अभ्यर्थियों को कराते थे पास,तीन गिरफ्तार

देहरादून: इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम (आइईएलटीएस) परीक्षा में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ कर अभ्यर्थियों को पास कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एसटीएफ ने कुरियर कंपनी के कर्मचारी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि ब्लू डार्ट कुरियर कंपनी के ट्रक चालक को पैसे देकर रास्ते में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की जाती थी। आरोपित वर्ष 2021 से कई बार परीक्षा में गड़बड़ी कर चुके है। आरोपित ओएमआर शीट में छेड़छाड़ के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से 2-3 लाख रुपये लेते थे।

बीते 25 फरवरी को देहरादून में हुई परीक्षा में 15 ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की गई है। देहरादून से ओएमआर शीट का कुरियर गुरुग्राम जाते वक्त घटना को अंजाम दिया गया था। गिरोह के सदस्य साहिल कुमार निवासी कैलाश नगर रोड लुधियाना पंजाब, ब्लू डार्ट कंपनी का कर्मचारी शब्बीर खान निवासी पूर्णिया बिहार और ट्रक चालक जितेंद्र निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश गिरफ्तार किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments