Monday, April 6, 2026
Homeउत्तराखण्डरक्षाबंधन पर 12 अगस्त को निशुल्क यात्रा नहीं कर सकेंगी बहनें

रक्षाबंधन पर 12 अगस्त को निशुल्क यात्रा नहीं कर सकेंगी बहनें

रुद्रपुर। रक्षाबंधन पर 12 अगस्त को बहनों को रोडवेज बसों में किराया देकर भाइयों के घर तक पहुंचना होगा। रुद्रपुर रोडवेज से आए आदेश में बताया गया है कि 10 अगस्त की रात 12 बजे से 11 अगस्त की रात तक बहनें रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। वहीं ज्योतिषियों के अनुसार राखी का त्योहार 11 अगस्त की रात से शुरू होकर 12 अगस्त को दिनभर मनाया जाना है।मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को रोडवेज में निशुल्क यात्रा कराने की घोषणा की है लेकिन रोडवेज के आदेश के अनुसार अधिक लोग इसका लाभ नहीं ले सकेंगे। रुद्रपुर के ज्योतिषों ने यह माना है कि उदयकालीन पूर्णिमा पर ही रक्षाबंधन मनाना उचित है। इस वजह से 12 अगस्त को ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। वहीं रुद्रपुर रोडवेज सिर्फ 10 अगस्त की रात से 11 अगस्त की रात तक बहनों को निशुल्क यात्रा करवाएगा। यूपी में इस कारण से निशुल्क यात्रा का प्रावधान दो दिनों के लिया किया गया है।
जानकारी के अनुसार यूपी में 10 अगस्त की रात से 12 अगस्त की रात तक बहनों को रोडवेज बसों में निशुल्क सेवा दी जाएगी। रुद्रपुर रोडवेज के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि निगम में राखी पर्व की सरकारी छुट्टी 11 अगस्त को मानी गई है। इस वजह से यहां पर 10 अगस्त की रात से 11 अगस्त की रात तक निशुल्क सेवा दी जाएगी। राखी पर घर जाने के लिए बुुधवार को रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों में सीटों के लिए मारामारी रही। टनकपुर मार्ग, बरेली, मुरादाबाद जाने वाले बसों में यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही। रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में बुधवार सुबह से ही यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। हालांकि इसके लिए एक रूट की बसों के कई फेेरे लगवाए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments