Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डयात्रा के लिए गिनती के दिन...धाम में 18 दिन से लगातार बर्फबारी,...

यात्रा के लिए गिनती के दिन…धाम में 18 दिन से लगातार बर्फबारी, कुबेर गदेरे में रास्ते का ऐसा हाल

केदारनाथ यात्रा के लिए अब गिनती के दिन रह गए हैं लेकिन खराब मौसम ने प्रशासन की परेशानियां बढ़ा दी है। बीते 18 दिनों से केदारनाथ में प्रतिदिन हो रही बर्फबारी से तैयारी प्रभावित हो रही है। भारी बर्फ के कारण कुबेर गदेरा में पैदल मार्ग फिर से अवरुद्ध हो गया है। रविवार सुबह से केदारनाथ में हल्के बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ यहां धूप की तपन भी तेज हुई लेकिन दोपहर बाद अचानक घने बादलों के बीच हल्की बर्फबारी होने लगी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि के अवर अभियंता सुरेंद्र रावत ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग कुबेर गदेरा में फिर से अवरुद्ध हो गया है। हिमखंड रास्ते में खिसक गए हैं। इसके अलावा गौरीकुंड से लिनचोली के बीच पैदल मार्ग पर टूटे पुश्तों, रेलिंग की मरम्मत की जा रही है। क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा भी पेयजल लाइन बिछाई जा रही है और स्टैंड पोस्ट की मरम्मत की जा रही है। पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों को पानी उपलब्ध कराने के लिए चरियों को भी ठीक किया जा रहा है। मार्ग पर शौचालय निर्माण सहित अन्य यात्रा से जुड़े कार्य भी किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments