Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजली

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सीएम अवास में लगे उनके चित्र पर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद का मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी।

उन्होंने बताया कि उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है। वे वास्तव में वैचारिक निष्ठा एवं व्यावहारिक कर्मशीलता के अप्रतिम उदाहरण थे।

कहा कि पं.दीनदयाल जी एक महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments