Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआग लगने से तीन किसानों का एक एकड़ गन्ना जला

आग लगने से तीन किसानों का एक एकड़ गन्ना जला

जसपुर। गन्ने के खेत में आग लगने से तीन किसानों का लगभग एक एकड़ गन्ना जल गया। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद ने बताया ग्राम बढि़योवाला आमका में गन्ने के खेत में आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से अग्नि कर्मियों ने तेज हवा चलने के बावजूद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया इसी गांव का निवासी किसान मोहम्मद उमर पुत्र नवाज अली (80) अपने गन्ने की पत्ती जला रहा था। अचानक तेज हवा चलने पर उसके गन्ने के खेत से आग मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद नसीम और मोहम्मद हुसैन के खेतों में पहुंच गई जिससे तीनों किसानों का दो-दो बीघा, एक किसान का एक बीघा गन्ने का खेत जल गया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments