Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डछह अप्रैल से शुरू हो सकती है टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग, पढ़ें...

छह अप्रैल से शुरू हो सकती है टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग, पढ़ें किराया और नियम

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 6 अप्रैल से शुरू हो सकती है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने तैयारी पूरी कर दी है। पहले फेज में 24 से 30 अप्रैल तक टिकट बुकिंग की सुविधा होगी। पहली बार केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से होगी। इसके लिए आईआरसीटीसी ने वेबसाइट का ट्रायल शुरू कर दिया है। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हैलीपैड से नौ कंपनियों के माध्यम से केदारनाथ हेली सेवा संचालित की जाएगी। शुरूआत में टिकटों की बुकिंग के लिए 24 से 30 अप्रैल तक ही पोर्टल खुलेगा। इसके बाद फिर टिकटों की बुकिंग के लिए दूसरा फेज निर्धारित किया जाएगा। 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। बीते वर्ष भी लगभग 1.36 लाख तीर्थयात्री हेली सेवा से केदारनाथ पहुंचे थे।
टिकट बुकिंग के लिए ये वेबसाइट
आईआरसीटीसी ने हेली सेवा टिकटों की बुकिंग के लिए वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in तैयार की है। इस वेबसाइट पर यात्रियों को टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी।
बिना रजिस्ट्रेशन नहीं होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग
चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा से जाने के लिए यात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के यात्री हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे। साथ ही एक बार में एक व्यक्ति अपनी आईडी से अधिकतम छह सीटों की बुकिंग कर सकेगा, जबकि समूह में यात्रा करने वाले यात्री एक बार में 12 सीट बुक कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments